बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे पर लगा जाम, एंबुलेंस फंसने से मरीज हुए परेशान, नगर के अंदर से निकल रहे भारी वाहन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में शनिवार की सुबह 9 बजे जाम लग गया। जाम में मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस का हूटर बजता रहा लेकिन उसको निकलने की जगह नहीं मिली। वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। लोगों में नाराजगी रही कहा गया कि बाईपास बन जाने के बावजूद नगर के अंदर से भारी वाहन निकल रहे हैं जिससे जाम लगता है दुर्घटनाएं होती है।