घोसी: पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में बुद्धाबद्ध अंबेडकर कैलेंडर का हुआ विमोचन व संगोष्ठी का आयोजन,लोग रहे मौजूद
Ghosi, Mau | Apr 13, 2024 घोसी तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में भारतीय कैलेंडर बुद्धाबद्ध 2569 आंबेडकर सन 133 का विमोचन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाबोधि समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई साहित्यकार व वरिष्ठ लोगो ने भाग लिया। इस दौरान डॉ रामबिलास भारती ने कहा बुद्धाबद्ध अंबेडकर कैलेंडर मूल भारतीयों की नई संस्कृति पहल है।