कौंच: नया पटेल नगर इलाके में मामा के घर फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Konch, Jalaun | Jul 29, 2026 कोंच के नया पटेल नगर में बुधवार दोपहर 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी का शव मामा के घर के आंगन में लगे जाल से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं।