शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में जमीन की नाप अब सैटेलाइट से होगी, शिकोहाबाद तहसील को मिली रोवर मशीन, मिलेगी सटीक पैमाइश
तहसील शिकोहाबाद में भूमि पैमाइश को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए अत्याधुनिक GNSS/RTK GPS रोवर मशीन आ गई है। लगभग ₹6.5 लाख की इस मशीन से अब जमीन की नापजोख सीधे सैटेलाइट के जरिए सेंटीमीटर की सटीकता के साथ होगी।शनिवार को तहसील परिसर में इसका सफल डेमो किया गया।