तुरकौलिया: न्यायालय के निर्देश पर तुरकौलिया पुलिस ने गुरुवार को पॉस्को एक्ट के दो आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाए
न्यायालय के निर्देश पर तुरकौलिया पुलिस गुरुवार को पॉस्को एक्ट के दो आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाई। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि आरोपियो में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरैया निवासी टाइगर उर्फ हसन अकबर व तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया का अफरीदी उर्फ जाहिद है। दोनों पर 9 माह पूर्व स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी,तब से फरार।