खुखुन्दू के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लाखों की चोरी, स्मार्ट कंप्यूटर समेत कई सामान ले उड़े चोर
#भलुअनी विकास खंड के खुखुन्दू स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बदमाश विद्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय में घुसे तथा कई कीमती उपकरण अपने साथ ले गए।
प्रधान अध्यापक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह स्कूल पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा मिला। जांच करने पर तीन स्मार्ट कंप्यूटर सेट, वाई-फाई उपकरण, एक बैटरी, बीटी स्पीकर, स्मार्ट टीवी कैमरा, पेनड्राइव, वाई-फाई बॉक्स तथा रसोईघर से एक बोरा चावल और एक बोरा गेहूं गायब मिला।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रधान अध्यापक ने थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी थाना अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Jul 28, 2026