रीगा: रीगा में दीवार गिरने से किशोरी की मौत, परिवार में मातम
Riga, Sitamarhi | May 11, 2026 रीगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहसिया पंचायत के मेहसिया गांव के वार्ड नंबर 15 में पुराना जर्जर भवन के गिरने से एक नाबालिक बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई है। बच्ची की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के कोठिया राय गांव निवासी मुकेश यादव की 6 वर्षीय बच्ची सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है।