कवर्धा: सिंघनपूरी श्रवण बधितार्थ स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सिंघनपुरी, कवर्धा में दिव्यांगजनों के सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।