इटावा: सैफई मेडिकल कॉलेज में आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की परख, तीन दिवसीय फायर ड्रिल आयोजित
Etawah, Etawah | Jun 30, 2026 इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कुलपति के निर्देशन में तीन दिवसीय फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह विशेष अभ्यास 28 जून से 30 जून तक विभिन्न महत्वपूर्ण स्थान पर चरणवृद्ध तरीके से कराया गया। अस्पताल और शैक्षिक संस्थानों जैसे संवेदनशील परिसरों में अग्नि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।