सिराथू: भानीपुर में आम तोड़ने से मना करने पर शरारती तत्वों ने बागबानों पर किया हमला, लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर में हाफ़िज़ जी की आम की बाग में बुधवार शाम दो अराजक लोग घुसकर आम तोड़ने लगे।बाग ताक रहे एक युवक और महिला के मना करने पर शरारती तत्वों ने बागबानों पर हमला बोल दिया।आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़े।ज्वालन की ओर भाग रहे दो शरारती तत्वों को लोगों ने पकड़ लिया।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाना ले गई है।