सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में पिकअप मालवाहक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, रेफर
शुक्रवार अपराह्न 4 बजे सूरजगढ़ा बाजार में थाना चौक के समीप एक पिकअप मालवाहक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया. हादसे में सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकरपुरा काली स्थान के रहने वाले स्वर्गीय लखन रजक के पुत्र 65 वर्षीय पुत्र महेंद्र रजक जख्मी हो गए. घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है.