कुरसाकांटा: कलभट पुल ध्वस्त होने से राहटमीणा पंचायत के वार्ड संख्या-10 में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी, कई गांवों का संपर्क टूटा
राहटमीणा पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित कलभट वाला पुल अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि यह पुल लगभग 10 वर्ष पूर्व बनाया गया था, लेकिन समय के साथ उसकी स्थिति जर्जर होती चली गई और रविवार को वह पूरी तरह टूट गया। इस पुल के टूटने से कई गांवों का आपसी संपर्क बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह