कुरसाकांटा: बटरहा में दर्दनाक हादसा, पोखर में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत, गांव में छाया मातम
सोमवार शाम करीब 6 बजे सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के बटरहा डूबा टोला वार्ड संख्या 15 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियां खेलते-खेलते पोखर में नहाने गईं और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चियों की पहचान तस्कीन खातून (8 वर्ष) पिता मोहम्मद असगर, आशिया