कुरसाकांटा: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़ किया, बड़ी मात्रा में सामान किया जब्त
56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा के 'जी' समवाय घुरना की विशेष नाका पार्टी ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में सामान जब्त किया। यह कार्रवाई अररिया जिले के अरनामा गांव वार्ड संख्या-09 स्थित भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/3 (वीपी-17) के पास, भारतीय सीमा के लगभग 10 मीटर भीतर की गई।एसएसबी