कुरसाकांटा: एसएसबी ने 'खेलो इंडिया-फिट इंडिया' के तहत बथनाहा से जोगबनी तक निकाली साइकिल रैली
56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा द्वारा रविवार को विजय दिवस और "खेलो इंडिया – फिट इंडिया" अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली बथनाहा एसएसबी कैम्प से शुरू होकर जोगबनी तक गई। कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली और देशसेवा की प्रेरणा देता है।