मखदुमपुर: दामोदरपुर गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया
बराबर पर्यटन थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी महताब को गिरफ्तार किया है। गुरुवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास का फरार आरोपी महताब को गिरफ्तार किया है। जिसे कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया है।