नारायणपुर: नारायणपुर क्षेत्र में दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, चाकू से किया हमला, मामला दर्ज
बानसूर के नारायणपुर रोड स्थित साइकिल व गारमेंट्स की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब 10-12 युवक तीन गाड़ियों में सवार होकर दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया। बचाव करने आए दुकान मालिक आशीष और हिमांशु के साथ भी मारपीट की गई।