बिंदकी: मरेजपुर गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद, मारपीट में एक भाई की हुई मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर के ममरेज पुर गांव में नलकूप से खेत में पानी लगाने को लेकर गुरुवार की रात को कमल सिंह उम्र 33 वर्ष तथा उसके बड़े भाई अनिल सिंह के बीच विवाद हो गया। जिसमें मारपीट हो गई। मारपीट में कमल सिंह गंभीर घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को दिन में करीब 1 बजे शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।