गुना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र: पिता का दोस्त बना हैवान, नाबालिग बेटी का वीडियो बनाकर मिलने का दबाव बना रहा था, आरोपी गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और शोषण का मामला सामने आया। 28 अप्रैल को एसपी हितिका वासल ने बताया, लंबे समय से प्रताड़ित 16 वर्षीय नाबालिक ने 27 अप्रैल रात हिम्मत कर चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को रात में गिरफ्तार किया आरोपी की पहचान फिरोज सलीम खान के रूप में की गई। जो पीड़िता के पिता का दोस्त है। कार्यवाही जारी है।