मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन को लेकर पति-पत्नी ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, इलाज जारी
थाना सिविल लाइन इलाके के काजीपुरा में पानी की पाइप लाइन को लेकर पड़ोस के रहने वाले पति–पत्नी ने घर में घुसकर नूरजहां नाम की महिला के साथ की जमकर मारपीट, घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। नूरजहां ने आरोप लगाते हुआ बताया कि, पानी की पाइपलाइन लीक होने पर पड़ोसियों ने उसके साथ एक दम से मारपीट कर डाली है।