मुरादाबाद: डीएम और एसएसपी ने श्रावण मास के दौरान कावड़ यात्रा के दृष्टिगत मुरादाबाद-कांठ मार्ग का, आज निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने मार्ग के निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए की मार्ग के दोनों तरफ आवश्यकता के अनुसार जरूरी सुरक्षात्मक कार्य कराएं साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी ढीले तार नहीं होने चाहिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग के दोनो ओर पेड़ों की छटाई करा दें ताकि यातायात व्यवस्था ठीक रहे।