मुरादाबाद: सपा सांसद रुचिवीरा पहुंची टाइटस स्कूल, लोगों ने बयां किया दर्द, बोली सदन में उठाएंगे मामला
सपा सांसद रुचिवीरा पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के साथ में टाइटस स्कूल कैंपस पहुंची। यहां आर मैथ्यू, जार्ज बेंगीमान, सीमा परवीन आदि लोगों ने अपना दर्द बयां किया। कहा कि यहां पर पीढ़ी दर पीढ़ी रहते चले आ रहे हैं। जिला प्रशासन व निगम प्रशासन इसाई समुदाय के लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। लोगों को जबरन बेघर किया जा रहा है। इस हालात में लोग कहां जाएंगे।