मुरादाबाद: देहात थाना क्षेत्रों मे मोहर्रम के त्यौहार पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तैयारी को लेकर, एसपी देहात ने दी जानकारी
देहात थाना क्षेत्रों में मोहर्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई तैयारी को लेकर, एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि सारी तैयारियों का जायजा ले गया है, सभी थाना क्षेत्रों में सरकार के द्वारा गाइडलाइंस के अनुसार ही सभी को ताजिए के जुलूस में 12 फीट से ऊंचा ना होने की बात बताई गई है। कोई भी नई परंपरा ना डालने की बात भी कही गई है।