बहराइच: अशोका के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
अशोका गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरियादी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा व बहू 25 जनवरी को अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी थी। हादसे में उनकी बहू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बेटे का उपचार अस्पताल में जारी है।