बहराइच: राजकीय इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कवरेज के बगैर प्रयोगात्मक परीक्षा कराने पर डीआईओएस ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर दी तहरीर
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा भौतिक विज्ञान सीसीटीवी कवरेज में न कराए जाने पर डीआईओएस ने संज्ञान लेते हुए थाना दरगाह शरीफ में फिर दर्ज करने को लेकर एक लिखित तहरीर दी गई है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कवरेज के बगैर प्रयोगात्मक परीक्षा का संज्ञान लिया गया है।