बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में बोलीं DM मोनिका- वीएचएसएनडी सत्र पर अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि सभी सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आर.ओ. लगाने, पोषण वाटिका का निर्माण तथा जो कार्य चल रहे हैं। उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस दौरान बैठक में संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।