बहराइच: गदरहवा इलाके में आग तापते समय बुजुर्ग महिला झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली नगर इलाके के गदरहवा इलाके की रहने वाली बुजुर्ग महिला आग ताप रही थी। तभी अचानक बुजुर्ग महिला के कपड़े में आग पकड़ ली। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।