छीपाबड़ोद: हरनावदा शाहजी में अफीम डोडा चूरा तस्करी का पर्दाफाश, 34 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बारां जिले में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी। इसी के चलते हरनावदाशाहजी पुलिस ने अफीम डोडा चूरा की तस्करी करते हुए एक आरोपी को ईको वैन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 34 किलो से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। हरनावदाशाहजी पुलिस ने मनोहरथाना रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक ईको वैन को रोका। जांच करने पर वाहन से 34.180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद।