बिसौली: बिसौली नगर में एक होटल के पास अचेत अवस्था में मिला युवक, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
बिसौली नगर में सोमवार को 1 बजे करीब एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया। युवक नगर एक होटल पर अचेत हालत में पड़ा मिला था। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।