कोंडागांव: मुस्लिम युवकों के साथ आरंग में हुई घटना पर मुस्लिम समुदाय ने कोंडागांव में किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
दरअसल यह मामला मोबलिंचिंग का बताया जा रहा है जो 7 जून की रात्रि 3:00 बजे रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में घटित हुई थी।जिसमें तीन मुस्लिम युवकों की मौत हुई है। 21 जून को कोंडागांव जिले के मुस्लिम समुदाय ने मामले की जांच कार्यवाही करते हुए दोषियों को सजा एवं मृतकों के पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम कोंडागांव एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।