कोंडागांव: 3 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का कोंडागांव में 21जून से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन हड़ताल
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत डीएनके मैदान में आज 21 जून से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव के 138 स्वास्थ्य अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वही स्वास्थ्य अधिकारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से जिले में विभिन्न स्वास्थ्य योजना व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गई है।