कोंडागांव: कबीर जयंती के अवसर पर 22 जून को कलेक्टर ने घोषित किया शुष्क दिवस,जिले के सभी देशी विदेशी मदिरा दुकान रहेगा बंद
छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कल 22 जून शनिवार को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। इस अवसर पर जिलेे की समस्त देशी मदिरा दुकान,विदेशी मदिरा दुकान एवं सैनिक कैटिंन छुटकर अनुज्ञप्ति हेतु पूर्णतः बंद रखी जायेगी तथा अवैध शराब बिक्री,धारण,परिवाहन आदि पर समुचित नियंत्रण रखा जायेगा।