गंगधार: भैंसोदा में राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले फाटक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ शुरू
भैंसोदा मे राजस्थान व मप्र की सीमा को जोड़ने वाले रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का कार्य शुरू हो गया। पूजाअर्चना कर कार्य शुरू करवाया गया। 22.50 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज की सौगात पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मिली थी। ब्रिज के दोनों ओर लिंक रोड बनाए जाएंगे। दोनों राज्यों को जोड़ने वाला जिले का यह पहला ओवरब्रिज है। पिछले साल इसका भूमिपूजन किया गया है।