शाहजहांपुर कचहरी परिसर में सीट को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुरुवार लोधीपुर निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार अपनी सीट पर बैठे थे, तभी दो अधिवक्ता अपने साथियों के साथ पहुंचे और उन्हें वहां से हटने को कहा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।