शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने ₹5.20 लाख कीमत की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 10, 2026 रविवार की शाम 4:30 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने गांव खेड़ीकरमू निवासी नशा तस्कर फिरोज पुत्र महबूब को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से ₹5.20 लाख अनुमानित कीमत की करीब 26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कार्यवाही की जा रही है।