गुन्नौर: कस्बा रजपुरा के समीप तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा बहजोई लिंक मार्ग पर कस्बा रजपुरा के समीप शनिवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नाधौस निवासी नरेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।