Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

*गंगा के कटाव से बुरी तरह प्रभावित है श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा ..* https://youtu.be/oYU9h6EIZ0E?si=wNbMQexlDTVswMlh

Buxar, Buxar | Aug 5, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 अगस्त 2026

बक्सर जिले के सभी बाल विकास परियोजनाओं में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा आईसीडीएस निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार बक्सर जिले के सभी बाल विकास परियोजनाओं में 1 से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। 

इस वर्ष का थीम "Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works" है।

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री माताओं के बीच स्तनपान के महत्व पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा छह माह के बाद ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोष्ठी, परामर्श सत्र, गृह भ्रमण, समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियाँ तथा पोषण संबंधी परामर्श आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी स्तनपान के प्रति सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर ने बताया कि स्तनपान शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसके माध्यम से शिशु को संक्रमण से सुरक्षा मिलती है तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। 

उन्होंने जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जाए।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 अगस्त 2026 बक्सर जिले के सभी बाल विकास परियोजनाओं में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा आईसीडीएस निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार बक्सर जिले के सभी बाल विकास परियोजनाओं में 1 से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम "Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works" है। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री माताओं के बीच स्तनपान के महत्व पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा छह माह के बाद ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोष्ठी, परामर्श सत्र, गृह भ्रमण, समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियाँ तथा पोषण संबंधी परामर्श आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी स्तनपान के प्रति सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर ने बताया कि स्तनपान शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसके माध्यम से शिशु को संक्रमण से सुरक्षा मिलती है तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जाए। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 5, 2026

युवा कांग्रेस के संगठन का पुनर्गठन की तैयारियां शुरु ..

युवा कांग्रेस के संगठन का पुनर्गठन की तैयारियां शुरु ..

Buxar, Buxar | Aug 5, 2026

डीएम का घेराव करने के मामले में कांग्रेस नेताओं को मिली जमानत

डीएम का घेराव करने के मामले में कांग्रेस नेताओं को मिली जमानत

Buxar, Buxar | Aug 5, 2026