शामली: हाथी करौदा निवासी महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर निजी स्कूल प्रबंधन पर बेटे की टीसी न देने का आरोप लगाया
Shamli, Shamli | Jul 13, 2026 सोमवार को शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी महिला मंजू शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंची। महिला ने डीएम कार्यालय पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा गांव के ही निजी स्कूल में प़ढता है है और अब बेटे का अन्य स्कूल में एडमिशन होना है, लेकिन स्कूल वाले टीसी नही दे रहे हैं, जबकि बेटे की पूरी फीस भी जमा है। कार्रवाई की मांग की गई है।