जमुई: गंगटी गांव में नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Aug 23, 2024 गंगटी गांव में नशे की हालत में सुरेश रजक के पुत्र दीपक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी खैरा थाना की पुलिस को हुई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।