जमुई: बारिश ने शहर में मचाई तबाही, नगर परिषद की लापरवाही से आज़ाद नगर और महिसौड़ी के कई घरों में घुसा नाले का पानी
Jamui, Jamui | Aug 23, 2024 बारिश ने शहर में तबाही मचा कर रख दी है। गुरुवार की रात से शुक्रवार की दोपहर तक हुई बारिश ने नगर परिषद के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक ओर महिसौड़ी- महाराजगंज मेन रोड पूरी तरह डूबा हुआ है तो दूसरी ओर आज़ाद नगर मुहल्ला के कई घरों में नाला का पानी घुस गया है। स्कूली छात्र, छस्त्राओं के अलावा अन्य लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।