जमुई: सबलबीघा गांव में भटक रही मुखबधिर नाबालिग को चाइल्ड लाइन ने किया बरामद, सदर अस्पताल में कराया मेडिकल जांच
Jamui, Jamui | Aug 23, 2024 जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सबलबीघा गांव में भटक रही एक नाबालिग को चाइल्ड लाइन की टीम ने बरामद किया है। नाबालिग मुख्य बधिर है। वह कुछ बोलने में असमर्थ है। जिस वजह से नाबालिग का क्या नाम है, नाबालिग कहां की रहने वाली है। नाबालिग कैसे सबलबीघा गांव पहुंची। इसका भी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाया है।