छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है!
- धौज गांव और सिरोही गांव के दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते बेहद हिंसक रूप में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर जानबूझकर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
- इस वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी युवक को दूसरे पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
- घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#surgujanews #ambikapur #ambikapurnews #chhattishgarh #cgnews