रतनी फरीदपुर: बसंतपुर गांव में एक घर के दीवार में सेंधमारी, बंद कमरे से दो इलेक्ट्रिक मोटर चोरी
जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बंद कमरे की दीवार तोड़कर दो इलेक्ट्रिक मोटर चोरी कर ली। चोरी गए मोटरों में 5 एचपी और 3 एचपी का मोटर शामिल है। पीड़ित किसान अवध नारायण शर्मा ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।