चतरा: बारीयातु पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन जारी
Chatra, Chatra | May 14, 2026 प्रखंड अंतर्गत बारीयातु पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।सत्यापन पंचायत के मुखिया डेगन गंझु तथा पंचायत सचिव खुशबूलता के द्वारा किया जा रहा है।गुरुवार के चार बजे मुखिया डेगन गंझु ने बताया गया कि लाभुकों के आधार कार्ड, बैंक खाता,राशनकार्ड समेत दस्तावेजों की सत्यापन किया जा रहा है।सत्यापन 31 मई तक होगा।