घाघरा: हापामुनि गांव में गुरु पूर्णिमा पर सरना प्रार्थना सभा ने कार्यक्रम का आयोजन किया, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Jul 30, 2026 घाघरा प्रखंड के हापामुनि गांव में गुरु पूर्णिमा को उपलक्ष पर सरना प्रार्थना सभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में धर्म के अगुआ चितरंजन उरांव को आदर पूर्वक स्वागत करके मंच तक लाया गया। प्रार्थना सभा के अगुवा पिंकी उरांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया अजित मनी पाठक और पूर्व मुखिया आदित्य भगत उपस्थित हुए