मंझनपुर: हरित भविष्य की ओर बढ़ा कौशाम्बी पुलिस का कदम, एसपी ने पुलिस लाइंस में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
कौशाम्बी जिले में चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन्स में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।