झांसी: विकास भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने नगर निगम, परिवहन, ट्रैफिक पुलिस की पर्यवेक्षण पर जताई नाराजगी
Jhansi, Jhansi | Dec 4, 2024 विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। डीएम ने बैठक मे समीक्षा के दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को उनके कर्त्तव्यों का बोध कराया और कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है। उन्होंने परिवहन विभाग, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, शिथिल पर्यवेक्षण पर नाराजगी व्यक्त की।