रफीगंज: रफीगंज के तिवारी बिगहा में पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 44वीं पुण्यतिथि मनाई गई
प्रखंड क्षेत्र के तिवारी बिगहा गांव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 44वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शुक्रवार संध्या 5:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।