बांसवाड़ा: जिला रावल जोगी (नाथ) समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर बाँसवाड़ा जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिला रावल जोगी (नाथ) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला कलेक्टर बांसवाड़ा से भेंट कर विभिन्न सामाजिक मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपकर विस्तृत चर्चा की। दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार ज्ञापन में मुख्य रूप से मांगे रखी गई जिसमे नाथ समाज के लिए जारी होने वाले डीएनटी (अर्ध घुमंतू) प्रमाण पत्रों को जिले में प्रभावी रूप से लागू करवाने की मांग की गईं।