मनोहरथाना: सोरती में कुएं में 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला, संदेहास्पद अवस्था में मौत का मामला दर्ज
सोरती में शादी में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने गए हुए थे। वहां से सभी सदस्य तो वापस घर आ गए लेकिन उनके पिता सोरती निवासी लक्ष्मी नारायण माली रात तक घर नहीं आए । इस पर उनकी तलाश की गई। गांव के खेमचंद ने पुलिस को सूचना दी कि उनके कुएं में कोई व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकाला। संधिग्ध हालत मे मोत का मामला दर्ज ।